Shyam StutiShyam Stuti
Join

Devshayani Ekadashi Vrat Niyam

Dedicated to Lord Vishnu.

Join
1
देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई, शनिवार को किया जाएगा। इस दिन से विष्णुजी योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। ऐसे में व्रती को इस दिन व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए आवश्यक नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। तो आइए जानें देवशयनी एकादशी व्रत के नियम
2
देवशयनी एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से विष्णुजी योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं जिसके साथ ही चातुर्मास का आरंभ माना जाता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि इस बार 25 जुलाई, शनिवार को पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। शास्त्रों और पद्मपुराण के अनुसार, इस दिन व्रत में कुछ नियमों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए अन्यथा व्रत का फल अधूरा रह सकता है। ऐसे में आइए ज्योतिष एक्सपर्ट पिनाकी मिश्रा से विस्तार से जानें की देवशयनी एकादशी व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
3
स्नान और संकल्प करें : देवशयनी एकादशी के दिन व्रती को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। शास्त्रों में ब्रह्ममुहूर्त में स्नान का खास महत्व बताया गया है। इसके पश्चात मन में भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
4
विष्णुजी और देवी लक्ष्मी की पूजा : भगवान विष्णु को एकादशी के दिन पीले, पुष्प, तुलसी दल, पंचामृत और नैवेद्य अवश्य अर्पित करना चाहिए। साथ ही, भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। ज्योतिष एक्सपर्ट पिनाकी मिश्रा बताते हैं कि तुलसी दल के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
5
द्वादशाक्षरी मंत्र का जप : व्रती को श्रीहरि की पूजा के दौरान 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' द्वादशाक्षरी मंत्र का जप भी अवश्य करना चाहिए। वैष्णव परंपरा में इसे भगवान विष्णु के प्रमुख उपासना मंत्रों में से एक माना गया है।
6
सात्विक भोजन : ज्योतिष एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि निर्जला या निराहार व्रत करना संभव न हो, तो ऐसी स्थिति में क्षमता और स्वास्थ्य अनुसार फलाहार करना चाहिए। क्योंकि, व्रत का उद्देश्य केवल भोजन त्याग नहीं, बल्कि मन और इंद्रियों का संयम भी है।
7
दान-पुण्य और सेवा : जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अपनी क्षमता अनुसार अनुसार दान करें। साथ ही, इस व्रत में सेवा और दया का भी विशेष महत्व बताया गया है।
8
तामसिक भोजन : भूलकर भी देवशयनी एकादशी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से प्रतिकूल प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एकादशी तिथि पर मांस, मदिरा और अन्य तामसिक चीजों से दूरी बनाए रखें।
9
चावल का सेवन : एकादशी व्रत में चावल सहित धान्य का सेवन करना वर्जित माना गया है। इस नियम का परिवार के सदस्यों को भी ख्याल रखना चाहिए।
10
क्रोध, कटु वचन और असत्य : कभी भी एकादशी के दिन कटु वचन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्रोध और असत्य से भी बचना चाहिए क्योंकि, यह व्रत केवल आहार का नहीं, बल्कि विचार और व्यवहार की शुद्धि का भी पर्व है।
11
अपमान और हिंसा : भूलकर भी किसी असहाय या अन्य व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। साथ ही, एकादशी के दिन अहिंसा जैसे कार्यों से भी बचना चाहिए।
12
द्वादशी व्रत पारण नियम : एकादशी के व्रत का पारण द्वादशी तिथि को करने का विधान होता है। इस दिन नियमानुसार पारण करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
13
देवशयनी एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा में चले जाते हैं और चतुर्मास प्रारंभ हो जाता है। श्री हरि सावन, भादों, आश्विन और कार्तिक माह में शयन करते हैं। इस अवधि में सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं। इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और जनेऊ आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
14
देवशयनी एकादशी का व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। यह एकादशी पूरे साल में आने वाले सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण एकादशी में से एक मानी जाती है। इस साल देवशयनी एकादशी व्रत में एक साथ 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है।
15
हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी मनाई जाती है।
16
एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जुलाई को सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, एकादशी तिथि 25 जुलाई को दिन में 11 बजकर 34 मिनट तक है। उदया तिथि के अनुसार, 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन से चातुर्मास शुरू होगा।
17
देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक रहता है चतुर्मास देवशयनी एकादशी का पारण 26 जुलाई के दिन किया जाएगा। 26 जुलाई को सुबह 05 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 22 मिनट के मध्य साधक स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। इसके बाद अन्न का दान कर एकादशी का पारण करें।
18
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर ब्रह्म और इंद्र योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। वहीं, देवशयनी एकादशी पर शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलेगा।
19
24 या 25 जुलाई देवशयनी एकादशी व्रत का मान्य कब? जानें डेट, पूजन और व्रत पारण का सही समय Devshayani Ekadashi 2026 kis din hai: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि अत्यंत शुभ और लाभकारी मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करना और दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में जाते हैं। जानें देवशयनी एकादशी कब है।
20
Devshayani Ekadashi 2026 Vrat Date and Pujan Muhurat: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल में एकादशी व्रत का विधान है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। मनुष्य सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णु लोक को जाता है। इस समय आषाढ़ का महीना चल रहा है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग जाती है। जानें देवशयनी एकादशी व्रत किस दिन रखा जाएगा, पूजन के साथ व्रत पारण का समय क्या रहेगा।
21
देवशयनी एकादशी व्रत किस मान्य 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई को सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर प्रारंभ होगी और एकादशी तिथि का समापन 25 जुलाई को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर देवशयनी एकादशी व्रत 25 जुलाई 2026, शनिवार को मान्य रहेगा।
22
देवशयनी एकादशी पर भद्रा कब से कब तक रहेगा: देवशयनी एकादशी पर भद्रा का साया रहने वाला है। भद्रा सुबह 06:15 बजे से सुबह 08:04 बजे तक रहेगी। भद्रा काल ज्योतिष शास्त्र में अशुभ समय माना गया है। इस दौरान पूजा-पाठ समेत शुभ कार्यों की मनाही होती है।
23
देवशयनी एकादशी पूजन का समय: देवशयनी एकादशी के दिन पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 06 मिनट से सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। ये हैं अन्य पूजन के मुहूर्त: अमृत काल- शाम 06:11 बजे से रात 07:59 बजे तक। अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:28 बजे तक। गोधूलि मुहूर्त- रात 09:39 बजे से रात 09:56 बजे तक। विजय मुहूर्त- शाम 04:31 बजे से शाम 05:32 बजे तक।
24
देवशयनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 2026: एकादशी व्रत पारण का 26 जुलाई 2026, रविवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 16 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 10 बदकर 27 मिनट है।
25
एकादशी व्रत का फल: मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होती है। जीवन में आर्थिक संपन्नता और खुशहाली आती है। व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष को जाता है।

Meaning & Translation

Verse 1
The fast of Devshayani Ekadashi will be observed on Saturday, July 25. From this day, Lord Vishnu enters Yog Nidra (cosmic sleep), and Chaturmas begins. Therefore, devotees must pay attention to the essential rules to receive the full benefits of the fast on this day. So, let's learn the rules of Devshayani Ekadashi fast.
Verse 2
Devshayani Ekadashi holds great significance in Hinduism. According to beliefs, from this day, Lord Vishnu enters Yog Nidra, marking the beginning of Chaturmas. This year, the Ekadashi tithi of the Shukla Paksha of Ashadha month falls on Saturday, July 25. Thus, the fast of Devshayani Ekadashi will be observed on this day. According to scriptures and the Padma Purana, some rules must be observed during this fast, otherwise, the fruit of the fast may remain incomplete. So, let's learn in detail from Astrology Expert Pinaki Mishra what should and should not be done during the Devshayani Ekadashi fast.
Verse 3
Bathe and take a vow: On the day of Devshayani Ekadashi, the devotee should wake up before sunrise and take a bath. Scriptures emphasize the special importance of bathing during Brahmamuhurta. After this, meditate on Lord Vishnu in your mind and take a vow to observe the fast.
Verse 4
Worship Lord Vishnu and Devi Lakshmi: On Ekadashi, one must offer yellow flowers, Tulsi leaves, Panchamrit, and Naivedya to Lord Vishnu. Additionally, worship Devi Lakshmi along with Lord Vishnu according to proper rituals. Astrology Expert Pinaki Mishra states that worship is considered incomplete without Tulsi leaves.
Verse 5
Chanting the Dwadashakshari Mantra: During the worship of Shri Hari, the devotee must also chant the 'Om Namo Bhagavate Vasudevaya' Dwadashakshari Mantra. In the Vaishnava tradition, this is considered one of the principal mantras for worshipping Lord Vishnu.
Verse 6
Sattvic Food: Astrology experts state that if observing a waterless or complete fast is not possible, one should consume fruits (falahar) according to their capacity and health. This is because the purpose of the fast is not merely to abstain from food, but also to control the mind and senses.
Verse 7
Charity and Service: Donate food, clothes, or other items to the needy according to your capacity. Additionally, service and compassion are also given special importance in this fast.
Verse 8
Tamasic Food: One should never consume Tamasic food on the day of Devshayani Ekadashi. Doing so can lead to adverse effects. Therefore, on Ekadashi tithi, keep a distance from meat, alcohol, and other Tamasic items.
Verse 9
Consumption of Rice: During the Ekadashi fast, the consumption of grains, including rice, is considered forbidden. Family members should also observe this rule.
Verse 10
Anger, Harsh Words, and Falsehood: One should never use harsh words on Ekadashi. One should also avoid anger and falsehood, as this fast is not just about diet, but also about the purification of thoughts and behavior.
Verse 11
Insult and Violence: One should never insult any helpless or other person. Additionally, one should also avoid acts of violence on Ekadashi.
Verse 12
Dwadashi Fast Breaking Rules: It is customary to break the Ekadashi fast on Dwadashi tithi. By breaking the fast according to the rules on this day, one receives the full benefits of the fast.
Verse 13
The fast of Devshayani Ekadashi holds a very important place in Hinduism. According to religious beliefs, from this day Lord Vishnu goes into yogic sleep for four months, and Chaturmas begins. Lord Hari sleeps during the months of Sawan, Bhadon, Ashvin, and Kartik. During this period, Lord Shiva takes charge of the creation. Auspicious ceremonies like marriage, tonsure, housewarming, and sacred thread ceremonies are not performed during this period.
Verse 14
The fast of Devshayani Ekadashi is observed every year on the Ekadashi Tithi of the Shukla Paksha of the Ashadha month. This Ekadashi is considered one of the most sacred and important Ekadashis throughout the year. This year, 3 auspicious yogas are forming simultaneously during the Devshayani Ekadashi fast. On this auspicious occasion, the worship of Lakshmi Narayan Ji is considered especially propitious. Along with this, the Ekadashi fast is observed in their honor.
Verse 15
Devshayani Ekadashi is celebrated every year on the Ekadashi Tithi of the Shukla Paksha of the Ashadha month.
Verse 16
The Ekadashi Tithi will begin on July 24 at 09:12 AM. The Ekadashi Tithi will last until 11:34 AM on July 25. According to the Udaya Tithi, Devshayani Ekadashi will be celebrated on July 25. Chaturmas will begin from this day.
Verse 17
Chaturmas lasts from Devshayani Ekadashi until Devuthani Ekadashi. The breaking of the Devshayani Ekadashi fast (Paran) will be done on July 26. On July 26, between 05:39 AM and 08:22 AM, devotees should bathe, meditate, and worship Lakshmi-Narayan according to rituals. After this, they should donate food and break their Ekadashi fast.
Verse 18
On the Ekadashi Tithi of the Shukla Paksha in the month of Ashadh, several auspicious conjunctions, including Brahma and Indra Yoga, are forming. Additionally, Shivvas Yoga is also being formed on Devshayani Ekadashi. Worshipping Lakshmi-Narayan during these auspicious yogas will grant devotees their desired boons.
Verse 19
When is Devshayani Ekadashi Vrat valid on July 24 or 25? Know the correct date, worship, and fast-breaking time. Which day is Devshayani Ekadashi 2026: In Hinduism, the Ekadashi Tithi is considered extremely auspicious and beneficial. It is believed that observing a fast and performing charity on this day leads to imperishable merit. On Devshayani Ekadashi, Lord Vishnu goes into Yoga Nidra. Know when Devshayani Ekadashi is.
Verse 20
Devshayani Ekadashi 2026 Fast Date and Worship Muhurat: In Hinduism, the Ekadashi Tithi is considered extremely important. The Ekadashi fast is observed in both the Krishna and Shukla Pakshas of every month. This Tithi is dedicated to Lord Vishnu. It is believed that worshipping Lord Vishnu along with Goddess Lakshmi on this day brings peace, tranquility, and happiness into life. A person enjoys all worldly pleasures and ultimately goes to Vishnu Lok. Currently, the month of Ashadh is ongoing. Devshayani Ekadashi is observed on the Ekadashi of the Shukla Paksha of Ashadh. It is believed that on this day, Lord Vishnu goes into Yoga Nidra for four months, and Lord Shiva manages the creation. Chaturmas begins from Devshayani Ekadashi. During this period, all auspicious and propitious activities are completely halted. Know on which day Devshayani Ekadashi fast will be observed, along with the worship and fast-breaking times.
Verse 21
When is Devshayani Ekadashi fast valid in 2026: According to the Hindu calendar, the Ekadashi Tithi of Ashadh Shukla Paksha will begin on July 24 at 05:24 AM and conclude on July 25 at 08:04 AM. Based on the Udaya Tithi, Devshayani Ekadashi fast will be observed on Saturday, July 25, 2026.
Verse 22
When will Bhadra be present on Devshayani Ekadashi: The shadow of Bhadra will be present on Devshayani Ekadashi. Bhadra will last from 06:15 AM to 08:04 AM. Bhadra Kaal is considered inauspicious in astrology. During this period, auspicious activities, including worship, are prohibited.
Verse 23
Devshayani Ekadashi worship timings: On the day of Devshayani Ekadashi, the Brahma Muhurat for worship will be from 05:06 AM to 05:40 AM. These are other auspicious worship timings: Amrit Kaal - from 06:11 PM to 07:59 PM. Abhijit Muhurat - from 01:26 PM to 02:28 PM. Godhuli Muhurat - from 09:39 PM to 09:56 PM. Vijay Muhurat - from 04:31 PM to 05:32 PM.
Verse 24
Devshayani Ekadashi fast breaking muhurat 2026: The breaking of the Ekadashi fast will be done on Sunday, July 26, 2026. The auspicious muhurat for breaking the fast will be from 06:16 AM to 09:20 AM. On the day of Paran, the time for Dwadashi to end is 10:27 AM.
Verse 25
Result of Ekadashi fast: It is believed that by observing the Ekadashi fast, one receives the blessings of Lord Vishnu along with Goddess Lakshmi. Financial prosperity and happiness come into life. A person enjoys all worldly pleasures and ultimately attains moksha.

Spiritual Benefits

Observing Devshayani Ekadashi vrat with devotion and adherence to rules leads to the attainment of the full spiritual benefits of the fast. It promotes spiritual purity, self-control, and the purification of thoughts and behavior. By pleasing Lord Vishnu and Devi Lakshmi through proper worship and righteous conduct, devotees can achieve inner peace and divine blessings.

📜About this guide

Devshayani Ekadashi marks the beginning of Chaturmas as Lord Vishnu enters Yog Nidra. This sacred day, observed on Ashadha Shukla Paksha Ekadashi, holds immense significance in Hinduism. This authentic knowledge, brought to you by shyamstuti.in, details the essential fasting rules (Vrat Niyam) to ensure devotees receive the full spiritual benefits. It covers what practices to follow, such as bathing before sunrise, worshipping Lord Vishnu and Devi Lakshmi with specific offerings, chanting the Dwadashakshari Mantra, and engaging in charity. It also outlines prohibitions, including avoiding Tamasic food, rice, anger, harsh words, falsehoods, and violence. The article emphasizes that the fast is not merely about abstaining from food but about purifying thoughts and behavior, as advised by astrology expert Pinaki Mishra and authored by Jyoti Sah.

Frequently Asked Questions

What is the spiritual significance of Devshayani Ekadashi and Lord Vishnu's Yog Nidra?

Devshayani Ekadashi marks the auspicious period when Lord Vishnu enters Yog Nidra (cosmic sleep), signifying the beginning of Chaturmas. Spiritually, this period is considered highly potent for self-reflection, austerity, and devotion, as the divine energy shifts, encouraging inner spiritual growth and discipline.

How does observing Devshayani Ekadashi vrat contribute to spiritual purity and self-control?

Observing the Devshayani Ekadashi vrat involves not just abstaining from certain foods but also practicing mental and sensory discipline. By controlling desires, anger, and negative speech, devotees purify their thoughts and actions, fostering self-control and drawing closer to divine consciousness, leading to profound spiritual purity.

Beyond dietary restrictions, what deeper spiritual practices are emphasized during Devshayani Ekadashi?

Beyond dietary restrictions, Devshayani Ekadashi emphasizes practices like early morning bathing (Brahmamuhurta snan), sincere संकल्प (vow) to observe the fast, dedicated worship of Lord Vishnu and Devi Lakshmi, chanting the Dwadashakshari Mantra ('Om Namo Bhagavate Vasudevaya'), and engaging in acts of charity, service, and compassion. These practices aim for holistic purification of body, mind, and soul.

Explore More Devotion