Shyam StutiShyam Stuti
Join

Devshayani Ekadashi Vrat Katha

Dedicated to Lord Vishnu.

Join
1
आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इसी दिन से चतुर्मास का आरंभ भी हो जाता है। इस दिन संसार के पालन करता भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस महीने से शृष्टि का पालन भगवान शिव के रुद्र अवतार करते हैं। देवशयनी एकादशी का व्रत करने वालों को पद्म पुराण में वर्णित इस कथा का पाठ करना बेहद जरुरी है तभी व्रत का पूरा फल मिल पाता है।
2
भगवान श्रीकृष्ण बोले- राजन् ! आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी का नाम 'शयनी' है। मैं उसका वर्णन करता हूं। वह महान् पुण्यमयी, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करने वाले, सब पापों को हरने वाली तथा उत्तम व्रत है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष में शयनी एकादशी के दिन जिन्होंने कमल-पुष्प से कमल लोचन भगवान विष्णु का पूजन तथा एकादशी का उत्तम व्रत किया है, उन्होंने तीनों लोकों और तीनों सनातन देवताओं का पूजन कर लिया।
3
हरिशयनी एकादशी के दिन मेरा एक स्वरूप राजा बलि के यहां रहता है और दूसरा क्षीर सागर में शेषनाग की शय्या पर तब तक शयन करता है, जब तक आगामी कार्तिक की एकादशी नहीं आ जाती; अतः आषाढ़ शुक्ल एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक मनुष्य को भली भांति धर्म का आचरण करना चाहिये। जो मनुष्य इस व्रत का अनुष्ठान करता है, वह परम गति को प्राप्त होता है, इस कारण यत्रपूर्वक इस एकादशी का व्रत करना चाहिये। एकादशी की रात में जागरण करके शङ्ख, चक्र और गदा धारण करने वाले भगवान विष्णु की भक्ति पूर्वक पूजा करनी चाहिये। ऐसा करने वाले पुरुष के पुष्प की गणना करने में चतुर्मुख ब्रह्माजी भी असमर्थ हैं। राजन् ! जो इस प्रकार भोग और मोक्ष प्रदान करने वाले सर्वपापहरा एकादशी के उतम व्रत का पालन करता है, वह जातिका चाण्डाल होनेपर भी संसार में सदा मेरा प्रिय करनेवाला है।
4
जो मनुष्य दीपदान, पलाश के पत्ते पर भोजन और व्रत करते हुए चौमासा व्यतीत करते हैं, वे मेरे प्रिय है। चौमासे में भगवान् विष्णु सोये रहते हैं; इसलिए मनुष्य को भूमि पर शयन करना चाहिये। सावन में साग, भादों में दही, कार में दूध और कार्तिक में दाल का त्याग कर देना चाहिये। अथवा जो चौमासे में ब्रह्मचर्य का पालन करता है, वह परम गति को प्राप्त होता है। राजन् ! एकादशी के व्रत से ही मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है; अतः सदा इसका व्रत करना चाहिये। कभी भूलना नहीं चाहिये। 'शयनी' और 'बोधिनी' के बीच में जो कृष्ण पक्ष की एकादशियों होती हैं, गृहस्थ के लिये वे ही व्रत रखने योग्य हैं- अन्य मास की कृष्ण पक्ष एकादशी गृहस्थ के रखने योग्य नहीं होती । शुक्ल पक्ष की एकादशी सभी करनी चाहिये।
5
सत्युग में मान्धाता नाम के एक सत्यवादी एवं महान प्रतापी सूर्यवंशी राजा हुए हैं। जो अपनी प्रतिज्ञा के पक्के थे और अपनी प्रजा का पालन अपनी संतान की भांति किया करते थे। उनके राज्य में सभी लोग सुखी एवं खुशहाल थे। राजा वैदिक धर्म का आचरण पूरी निष्ठा के साथ करते थे। अत: उनके राज्य में अकाल, महामारी, सूखा, भूकम्प और अति वर्षा जैसे दैविक प्रकोप से कभी भी प्रजा पीड़ित नहीं हुई थी। उनकी प्रजा के भीतर किसी भी तरह का कोई भय एवं चिंता नहीं थी।
6
एक बार 3 साल तक वर्षा न होने के कारण फसल नहीं हुई और राज्य में सूखे की वजह से अकाल पड़ गया। धर्म-कर्म और यज्ञादि कार्यों पर विराम लग गया। लोग अन्न और जल के अभाव में कष्ट सहने लगे।
7
भूखमरी से दुखी होकर प्रजा राजा मान्धाता के पास गई और उनसे प्रार्थना की कोई ऐसा उपाय करें ताकि वर्षा होने लगे और फसलें पैदा हों। जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषन भले प्रकार से कर सकें। प्रजा के दुख से दुखी होकर राजा सेना को साथ लेकर वन की तरफ चल पड़ा। वर्षा न होने के कारण का पता लगाने की इच्छा से वह अनेक ऋषियों के पास गया तथा अंत में ब्रह्मा जी के पुत्र अंगिरा ऋषि से मिला। राजा ने ऋषि अंगिरा को अपने राज्य में वर्षा न होने के बारे में बताते हुए तुरंत वर्षा होने का उपाय पूछा।
8
ऋषि अंगिरा ने राजा को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पदमा यानि हरिशयनी एकादशी का विधिपूर्वक व्रत करने के लिए कहा। राजा ने अपने राज्य में आकर सारी प्रजा को सच्चे भाव से देवशयनी एकादशी का व्रत करने के लिए बोला। राजा की बात मानकर सभी ने धार्मिक परम्पराओं का पालन करते हुए व्रत किया, जिसके प्रभाव से खूब वर्षा हुई और सूखी धरती सिंचित हो गई। जिससे खूब अन्न पैदा हुआ और सारी प्रजा सुखी हो गई।
9
धर्मराज युधिष्ठिर ने कहा- हे केशव! आषाढ़ शुक्ल एकादशी का क्या नाम है? इस व्रत के करने की विधि क्या है और किस देवता का पूजन किया जाता है? श्रीकृष्ण कहने लगे कि हे युधिष्ठिर! जिस कथा को ब्रह्माजी ने नारदजी से कहा था वही मैं तुमसे कहता हूं। एक समय नारजी ने ब्रह्माजी से यही प्रश्न किया था।
10
तब ब्रह्माजी ने उत्तर दिया कि हे नारद तुमने कलियुगी जीवों के उद्धार के लिए बहुत उत्तम प्रश्न किया है। क्योंकि देवशयनी एकादशी का व्रत सब व्रतों में उत्तम है। इस व्रत से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जो मनुष्य इस व्रत को नहीं करते वे नरकगामी होते हैं।
11
इस व्रत के करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस एकादशी का नाम पद्मा है। अब मैं तुमसे एक पौराणिक कथा कहता हूं। तुम मन लगाकर सुनो। सूर्यवंश में मांधाता नाम का एक चक्रवर्ती राजा हुआ है, जो सत्यवादी और महान प्रतापी था। वह अपनी प्रजा का पुत्र की भांति पालन किया करता था। उसकी सारी प्रजा धनधान्य से भरपूर और सुखी थी। उसके राज्य में कभी अकाल नहीं पड़ता था।
12
एक समय उस राजा के राज्य में तीन वर्ष तक वर्षा नहीं हुई और अकाल पड़ गया। प्रजा अन्न की कमी के कारण अत्यंत दुखी हो गई। अन्न के न होने से राज्य में यज्ञादि भी बंद हो गए। एक दिन प्रजा राजा के पास जाकर कहने लगी कि हे राजा! सारी प्रजा त्राहि-त्राहि पुकार रही है, क्योंकि समस्त विश्व की सृष्टि का कारण वर्षा है।
13
वर्षा के अभाव से अकाल पड़ गया है और अकाल से प्रजा मर रही है। इसलिए हे राजन! कोई ऐसा उपाय बताओ जिससे प्रजा का कष्ट दूर हो। राजा मांधाता कहने लगे कि आप लोग ठीक कह रहे हैं, वर्षा से ही अन्न उत्पन्न होता है और आप लोग वर्षा न होने से अत्यंत दुखी हो गए हैं। मैं आप लोगों के दुखों को समझता हूं। ऐसा कहकर राजा कुछ सेना साथ लेकर वन की तरफ चल दिया। वह अनेक ऋषियों के आश्रम में भ्रमण करता
14
हुआ अंत में ब्रह्माजी के पुत्र अंगिरा ऋषि के आश्रम में पहुंचा। वहां राजा ने घोड़े से उतरकर अंगिरा ऋषि को प्रणाम किया।
15
मुनि ने राजा को आशीर्वाद देकर कुशलक्षेम के पश्चात उनसे आश्रम में आने का कारण पूछा। राजा ने हाथ जोड़कर विनीत भाव से कहा कि हे भगवन! सब प्रकार से धर्म पालन करने पर भी मेरे राज्य में अकाल पड़ गया है। इससे प्रजा अत्यंत दुखी है। राजा के पापों के प्रभाव से ही प्रजा को कष्ट होता है, ऐसा शास्त्रों में कहा है। जब मैं धर्मानुसार राज्य करता हूं तो मेरे राज्य में अकाल कैसे पड़ गया? इसके कारण का पता मुझको अभी तक नहीं चल सका। अब मैं आपके पास इसी संदेह को निवृत्त कराने के लिए आया हूं। कृपा करके मेरे इस संदेह को दूर कीजिए। साथ ही प्रजा के कष्ट को दूर करने का कोई उपाय बताइए। इतनी बात सुनकर ऋषि कहने लगे कि हे राजन! यह सतयुग सब युगों में उत्तम है। इसमें धर्म को चारों चरण सम्मिलित हैं अर्थात इस युग में धर्म की सबसे अधिक उन्नति है। लोग ब्रह्म की उपासना करते हैं और केवल ब्राह्मणों को ही वेद पढ़ने का अधिकार है। ब्राह्मण ही तपस्या करने का अधिकार रख सकते हैं, परंतु आपके राज्य में एक शूद्र तपस्या कर रहा है। इसी दोष के कारण आपके राज्य में वर्षा नहीं हो रही है।
16
इसलिए यदि आप प्रजा का भला चाहते हो तो उस शूद्र का वध कर दो। इस पर राजा कहने लगा कि महाराज मैं उस निरपराध तपस्या करने वाले शूद्र को किस तरह मार सकता हूं। आप इस दोष से छूटने का कोई दूसरा उपाय बताइए। तब ऋषि कहने लगे कि हे राजन! यदि तुम अन्य उपाय जानना चाहते हो तो सुनो।
17
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पद्मा नाम की एकादशी का विधिपूर्वक व्रत करो। व्रत के प्रभाव से तुम्हारे राज्य में वर्षा होगी और प्रजा सुख प्राप्त करेगी क्योंकि इस एकादशी का व्रत सब सिद्धियों को देने वाला है और समस्त उपद्रवों को नाश करने वाला है। इस एकादशी का व्रत तुम प्रजा, सेवक तथा मंत्रियों सहित करो।
18
मुनि के इस वचन को सुनकर राजा अपने नगर को वापस आया और उसने विधिपूर्वक पद्मा एकादशी का व्रत किया। उस व्रत के प्रभाव से वर्षा हुई और प्रजा को सुख पहुंचा। अत: इस मास की एकादशी का व्रत सब मनुष्यों को करना चाहिए। यह व्रत इस लोक में भोग और परलोक में मुक्ति को देने वाला है। इस कथा को पढ़ने और सुनने से मनुष्य के समस्त पाप नाश को प्राप्त हो जाते हैं।

Meaning & Translation

Verse 1
The fast of Devshayani Ekadashi is observed on the Ekadashi tithi of the Shukla Paksha (bright half) in the month of Ashadha. From this day, Chaturmas also begins. On this day, Lord Vishnu, the preserver of the world, goes into yogic sleep for four months. During these months, Lord Shiva's Rudra avatar takes care of the creation. It is very important for those observing the Devshayani Ekadashi fast to recite this story described in the Padma Purana to receive the full benefits of the fast.
Verse 2
Lord Shri Krishna said, "O King! The Ekadashi of the bright half of Ashadha is named 'Shayani'. I shall describe it. It is greatly meritorious, bestows heaven and liberation, removes all sins, and is an excellent fast. Those who worship Lord Vishnu, whose eyes are like lotuses, with lotus flowers and observe the excellent fast of Ekadashi on Shayani Ekadashi in the bright half of Ashadha, have worshipped all three worlds and all three eternal deities."
Verse 3
On the day of Harishayani Ekadashi, one form of mine resides with King Bali, and the other sleeps on the bed of Sheshnag in Ksheer Sagar until the upcoming Kartik Ekadashi arrives. Therefore, from Ashadha Shukla Ekadashi to Kartik Shukla Ekadashi, one should diligently practice dharma. A person who observes this fast attains the supreme state; hence, this Ekadashi fast should be observed with effort. On the night of Ekadashi, one should keep vigil and devoutly worship Lord Vishnu, who holds the conch, discus, and mace. Even the four-faced Brahma is unable to count the merits of such a person. O King! One who observes this excellent fast of Sarvapaapahara Ekadashi, which bestows worldly pleasures and liberation, remains dear to me in this world, even if they are of the Chandal caste.
Verse 4
Those who spend the Chaturmas observing fasts, offering lamps (deepdaan), and eating on Palash leaves are dear to me. During Chaturmas, Lord Vishnu remains asleep; therefore, one should sleep on the ground. One should abstain from leafy vegetables in Sawan, curd in Bhadon, milk in Ashwin, and pulses in Kartik. Alternatively, one who observes celibacy during Chaturmas attains the supreme state. O King! By observing the Ekadashi fast, a person becomes free from all sins; therefore, one should always observe this fast and never forget it. Among the Krishna Paksha Ekadashis between 'Shayani' and 'Bodhini', only those are suitable for householders to observe – Krishna Paksha Ekadashis of other months are not suitable for householders. All Shukla Paksha Ekadashis should be observed.
Verse 5
In the Satya Yuga, there was a truthful and greatly powerful Suryavanshi king named Mandhata. He was firm in his vows and nurtured his subjects as if they were his own children. In his kingdom, all people were happy and prosperous. The king practiced Vedic dharma with complete devotion. Therefore, his kingdom was never afflicted by divine calamities like famine, epidemics, drought, earthquakes, or excessive rain. There was no fear or worry of any kind among his subjects.
Verse 6
Once, due to a lack of rain for three years, crops failed, and a famine struck the kingdom because of drought. Religious rituals and yagnas came to a halt. People began to suffer greatly from the scarcity of food and water.
Verse 7
Distressed by hunger, the subjects approached King Mandhata and pleaded with him to find a solution so that rain would fall and crops would grow, enabling them to properly sustain their families. Grieved by the suffering of his people, the king, accompanied by his army, set off towards the forest. Desiring to find the cause of the lack of rain, he visited many sages and finally met Angira Rishi, the son of Brahmaji. The king informed Rishi Angira about the absence of rain in his kingdom and immediately asked for a remedy to bring rain.
Verse 8
Rishi Angira advised the king to observe the Padma, also known as Harishayani Ekadashi, on the bright fortnight of the month of Ashadha, with proper rituals. The king returned to his kingdom and instructed all his subjects to observe the Devshayani Ekadashi fast with true devotion. Following the king's words, everyone observed the fast according to religious traditions, and as a result, there was abundant rain, and the dry earth became irrigated. This led to a plentiful harvest, and all the subjects became happy.
Verse 9
Dharmaraj Yudhishthira asked, 'O Keshav! What is the name of the Ekadashi of the bright fortnight of Ashadha? What is the method of observing this fast, and which deity is worshipped?' Shri Krishna began to say, 'O Yudhishthira! I will tell you the same story that Brahmaji narrated to Naradji. Once, Naradji had asked Brahmaji this very question.'
Verse 10
Then Brahmaji replied, 'O Narada, you have asked an excellent question for the salvation of beings in Kali Yuga. Because the fast of Devshayani Ekadashi is the best among all fasts. By observing this fast, all sins are destroyed, and those who do not observe this fast go to hell.'
Verse 11
By observing this fast, Lord Vishnu becomes pleased. The name of this Ekadashi is Padma. Now I will tell you a mythological story. Listen attentively. In the Suryavansh (Solar Dynasty), there was a sovereign king named Mandhata, who was truthful and greatly powerful. He nurtured his subjects as if they were his own children. All his subjects were prosperous with wealth and grain, and happy. There was never a famine in his kingdom.
Verse 12
Once, for three years, there was no rain in that king's kingdom, and a famine struck. The subjects became extremely distressed due to the scarcity of food. Due to the lack of grain, yagnas and other rituals also ceased in the kingdom. One day, the subjects went to the king and said, 'O King! All the people are crying out in distress, because rain is the cause of creation for the entire world.'
Verse 13
Due to the lack of rain, a famine has occurred, and the subjects are dying from it. Therefore, O King! Please tell us a solution by which the suffering of the people can be removed. King Mandhata said, 'You are right, food is produced only by rain, and you all have become extremely distressed due to the lack of rain. I understand your sorrows.' Saying this, the king, accompanied by some army, set off towards the forest. He wandered through the hermitages of many sages.
Verse 14
Finally, he reached the hermitage of Sage Angira, the son of Brahma. There, the king dismounted his horse and bowed to Sage Angira.
Verse 15
The sage blessed the king and, after inquiring about his well-being, asked the reason for his visit to the hermitage. The king, with folded hands and humility, said, 'O Lord! Despite observing dharma in all ways, a famine has struck my kingdom. The subjects are extremely distressed by this. It is said in the scriptures that subjects suffer due to the effects of the king's sins. When I rule righteously, how could a famine occur in my kingdom? I have not yet been able to find the reason for this. Now I have come to you to resolve this doubt. Please remove my doubt and also suggest a remedy to alleviate the suffering of my subjects.' Hearing this, the sage said, 'O King! This Satya Yuga is the best among all yugas. In it, all four pillars of dharma are present, meaning dharma is most advanced in this age. People worship Brahma, and only Brahmins have the right to study the Vedas. Only Brahmins can perform penance, but in your kingdom, a Shudra is performing penance. Due to this fault, there is no rain in your kingdom.'
Verse 16
Therefore, if you wish for the welfare of your subjects, kill that Shudra. To this, the king replied, 'Maharaj, how can I kill that innocent Shudra who is performing penance? Please tell me another way to be free from this fault.' Then the sage said, 'O King! If you wish to know another remedy, then listen.'
Verse 17
Observe the fast of Ekadashi named Padma, which falls in the bright fortnight of the month of Ashadha, according to the prescribed rituals. By the power of this fast, there will be rain in your kingdom, and the subjects will attain happiness, because this Ekadashi fast grants all accomplishments and destroys all calamities. Observe this Ekadashi fast along with your subjects, servants, and ministers.
Verse 18
Hearing these words of the sage, the king returned to his city and observed the Padma Ekadashi fast according to the rituals. Due to the effect of that fast, there was rain, and the subjects attained happiness. Therefore, all human beings should observe the fast of Ekadashi in this month. This fast grants enjoyment in this world and liberation in the next. By reading and listening to this story, all of a person's sins are destroyed.

Spiritual Benefits

Observing the Devshayani Ekadashi fast is considered highly meritorious, granting heaven and liberation (moksha), and absolving all sins. It leads to supreme spiritual progress and makes one dear to Lord Vishnu. Those who observe this fast and follow the prescribed austerities during Chaturmas attain the highest spiritual state and are freed from all worldly impurities.

📜About this katha

Devshayani Ekadashi marks a pivotal moment in the Hindu calendar, signifying the beginning of Chaturmas, a four-month period of spiritual austerity. On this day, Lord Vishnu, the preserver of the universe, enters a state of yogic sleep (yog nidra), and the responsibility of creation's sustenance is temporarily taken over by Lord Shiva's Rudra avatar. This sacred narrative, as described in the Padma Purana and narrated by Lord Krishna, emphasizes the profound spiritual benefits of observing the Devshayani Ekadashi fast, including the removal of sins, attainment of heaven, and ultimate liberation. This authentic knowledge is brought to you by shyamstuti.in.

Frequently Asked Questions

What is the spiritual significance of Devshayani Ekadashi?

Devshayani Ekadashi marks the beginning of Chaturmas, a four-month period when Lord Vishnu enters yogic sleep. It is considered highly auspicious for spiritual practices, self-restraint, and devotion, leading to immense merit and liberation.

What are the specific observances recommended during Chaturmas, starting from Devshayani Ekadashi?

During Chaturmas, devotees are advised to practice celibacy, sleep on the ground, and abstain from certain foods like leafy vegetables in Sawan, curd in Bhadon, milk in Ashwin, and pulses in Kartik. Observing fasts, offering lamps, and eating on Palash leaves are also considered meritorious.

How does observing Devshayani Ekadashi fast benefit a devotee?

Observing the Devshayani Ekadashi fast is believed to bestow great merit, grant access to heaven and liberation (moksha), and absolve all sins. It is said that even Brahma cannot count the virtues of one who devoutly worships Lord Vishnu on this day, leading to supreme spiritual progress.

Explore More Devotion