Shyam StutiShyam Stuti
Join

Putrada Ekadashi Vrat Katha

Dedicated to Lord Vishnu.

Join
1
महाराज युधिष्ठिर ने पूछा- हे भगवान! आपने सफला एकादशी का माहात्म्य बताकर बड़ी कृपा की। अब कृपा करके यह बतलाइए कि पौष शुक्ल एकादशी का क्या नाम है उसकी विधि क्या है और उसमें कौन-से देवता का पूजन किया जाता है।
2
भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण बोले- हे राजन! इस एकादशी का नाम पुत्रदा एकादशी है। इसमें भी नारायण भगवान की पूजा की जाती है। इस चर और अचर संसार में पुत्रदा एकादशी के व्रत के समान दूसरा कोई व्रत नहीं है। इसके पुण्य से मनुष्य तपस्वी, विद्वान और लक्ष्मीवान होता है। इसकी मैं एक कथा कहता हूँ सो तुम ध्यानपूर्वक सुनो।
3
भद्रावती नामक नगरी में सुकेतुमान नाम का एक राजा राज्य करता था। उसके कोई पुत्र नहीं था। उसकी स्त्री का नाम शैव्या था। वह निपुत्री होने के कारण सदैव चिंतित रहा करती थी। राजा के पितर भी रो-रोकर पिंड लिया करते थे और सोचा करते थे कि इसके बाद हमको कौन पिंड देगा। राजा को भाई, बाँधव, धन, हाथी, घोड़े, राज्य और मंत्री इन सबमें से किसी से भी संतोष नहीं होता था।
4
वह सदैव यही विचार करता था कि मेरे मरने के बाद मुझको कौन पिंडदान करेगा। बिना पुत्र के पितरों और देवताओं का ऋण मैं कैसे चुका सकूँगा। जिस घर में पुत्र न हो उस घर में सदैव अँधेरा ही रहता है। इसलिए पुत्र उत्पत्ति के लिए प्रयत्न करना चाहिए।
5
जिस मनुष्य ने पुत्र का मुख देखा है, वह धन्य है। उसको इस लोक में यश और परलोक में शांति मिलती है अर्थात उनके दोनों लोक सुधर जाते हैं। पूर्व जन्म के कर्म से ही इस जन्म में पुत्र, धन आदि प्राप्त होते हैं। राजा इसी प्रकार रात-दिन चिंता में लगा रहता था।
6
एक समय तो राजा ने अपने शरीर को त्याग देने का निश्चय किया परंतु आत्मघात को महान पाप समझकर उसने ऐसा नहीं किया। एक दिन राजा ऐसा ही विचार करता हुआ अपने घोड़े पर चढ़कर वन को चल दिया तथा पक्षियों और वृक्षों को देखने लगा।
7
उसने देखा कि वन में मृग, व्याघ्र, सूअर, सिंह, बंदर, सर्प आदि सब भ्रमण कर रहे हैं। हाथी अपने बच्चों और हथिनियों के बीच घूम रहा है। इस वन में कहीं तो गीदड़ अपने कर्कश स्वर में बोल रहे हैं, कहीं उल्लू ध्वनि कर रहे हैं। वन के दृश्यों को देखकर राजा सोच-विचार में लग गया।
8
इसी प्रकार आधा दिन बीत गया। वह सोचने लगा कि मैंने कई यज्ञ किए, ब्राह्मणों को स्वादिष्ट भोजन से तृप्त किया फिर भी मुझको दु:ख प्राप्त हुआ, क्यों?
9
राजा प्यास के मारे अत्यंत दु:खी हो गया और पानी की तलाश में इधर-उधर फिरने लगा। थोड़ी दूरी पर राजा ने एक सरोवर देखा। उस सरोवर में कमल खिले थे तथा सारस, हंस, मगरमच्छ आदि विहार कर रहे थे। उस सरोवर के चारों तरफ मुनियों के आश्रम बने हुए थे।
10
उसी समय राजा के दाहिने अंग फड़कने लगे। राजा शुभ शकुन समझकर घोड़े से उतरकर मुनियों को दंडवत प्रणाम करके बैठ गया। राजा को देखकर मुनियों ने कहा- हे राजन! हम तुमसे अत्यंत प्रसन्न हैं। तुम्हारी क्या इच्छा है, सो कहो।
11
राजा ने पूछा- महाराज आप कौन हैं, और किसलिए यहाँ आए हैं। कृपा करके बताइए। मुनि कहने लगे कि हे राजन! आज संतान देने वाली पुत्रदा एकादशी है, हम लोग विश्वदेव हैं और इस सरोवर में स्नान करने के लिए आए हैं।
12
यह सुनकर राजा कहने लगा कि महाराज मेरे भी कोई संतान नहीं है, यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो एक पुत्र का वरदान दीजिए। मुनि बोले- हे राजन! आज पुत्रदा एकादशी है। आप अवश्य ही इसका व्रत करें, भगवान की कृपा से अवश्य ही आपके घर में पुत्र होगा।
13
मुनि के वचनों को सुनकर राजा ने उसी दिन एकादशी का व्रत किया और द्वादशी को उसका पारण किया। इसके पश्चात मुनियों को प्रणाम करके महल में वापस आ गया। कुछ समय बीतने के बाद रानी ने गर्भ धारण किया और नौ महीने के पश्चात उनके एक पुत्र हुआ। वह राजकुमार अत्यंत शूरवीर, यशस्वी और प्रजापालक हुआ।
14
श्रीकृष्ण बोले- हे राजन! पुत्र की प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत करना चाहिए। जो मनुष्य इस माहात्म्य को पढ़ता या सुनता है उसे अंत में स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
15
युधिष्ठिर कहने लगे कि हे भगवान! मैंने श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी का सविस्तार वर्णन सुना। अब आप मुझे श्रावण शुक्ल एकादशी का क्या नाम है? व्रत करने की विधि तथा इसका माहात्म्य कृपा करके कहिए। मधुसूदन कहने लगे कि इस एकादशी का नाम पुत्रदा एकादशी है। इस एकादशी को पवित्रा एकादशी भी कहा जाता है।
16
पुत्रदा एकादशी व्रत करने वाले व्यक्ति को पूजा के बाद श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए, ऐसा करने से व्रत पूर्ण होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अब आप शांतिपूर्वक इसकी कथा सुनिए। इसके सुनने मात्र से ही वायपेयी यज्ञ का फल मिलता है।
17
द्वापर युग के आरंभ में महिष्मति नाम की एक नगरी थी, जिसमें महीजित नाम का राजा राज्य करता था, लेकिन पुत्रहीन होने के कारण राजा को राज्य सुखदायक नहीं लगता था। उसका मानना था, कि जिसके संतान न हो, उसके लिए यह लोक और परलोक दोनों ही दु:खदायक होते हैं।
18
पुत्र सुख की प्राप्ति के लिए राजा ने अनेक उपाय किए परंतु राजा को पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई। वृद्धावस्था आती देखकर राजा ने प्रजा के प्रतिनिधियों को बुलाया और कहा: हे प्रजाजनों! मेरे खजाने में अन्याय से उपार्जन किया हुआ धन नहीं है। न मैंने कभी देवताओं तथा ब्राह्मणों का धन छीना है। किसी दूसरे की धरोहर भी मैंने नहीं ली, प्रजा को पुत्र के समान पालता रहा। मैं अपराधियों को पुत्र तथा बाँधवों की तरह दंड देता रहा। कभी किसी से घृणा नहीं की। सबको समान माना है। सज्जनों की सदा पूजा करता हूँ। इस प्रकार धर्मयुक्त राज्य करते हुए भी मेरे पुत्र नहीं है। सो मैं अत्यंत दु:ख पा रहा हूँ, इसका क्या कारण है?
19
राजा महीजित की इस बात को विचारने के लिए मंत्री तथा प्रजा के प्रतिनिधि वन को गए। वहाँ बड़े-बड़े ऋषि-मुनियों के दर्शन किए। राजा की उत्तम कामना की पूर्ति के लिए किसी श्रेष्ठ तपस्वी मुनि को देखते-फिरते रहे।
20
एक आश्रम में उन्होंने एक अत्यंत वयोवृद्ध धर्म के ज्ञाता, बड़े तपस्वी, परमात्मा में मन लगाए हुए निराहार, जितेंद्रीय, जितात्मा, जितक्रोध, सनातन धर्म के गूढ़ तत्वों को जानने वाले, समस्त शास्त्रों के ज्ञाता महात्मा लोमश मुनि को देखा, जिनका कल्प के व्यतीत होने पर एक रोम गिरता था।
21
सबने जाकर ऋषि को प्रणाम किया। उन लोगों को देखकर मुनि ने पूछा कि आप लोग किस कारण से आए हैं? नि:संदेह मैं आप लोगों का हित करूँगा। मेरा जन्म केवल दूसरों के उपकार के लिए हुआ है, इसमें संदेह मत करो।
22
लोमश ऋषि के ऐसे वचन सुनकर सब लोग बोले: हे महर्षे! आप हमारी बात जानने में ब्रह्मा से भी अधिक समर्थ हैं। अत: आप हमारे इस संदेह को दूर कीजिए। महिष्मति पुरी का धर्मात्मा राजा महीजित प्रजा का पुत्र के समान पालन करता है। फिर भी वह पुत्रहीन होने के कारण दु:खी है।
23
उन लोगों ने आगे कहा कि हम लोग उसकी प्रजा हैं। अत: उसके दु:ख से हम भी दु:खी हैं। आपके दर्शन से हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा यह संकट अवश्य दूर हो जाएगा क्योंकि महान पुरुषों के दर्शन मात्र से अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं। अब आप कृपा करके राजा के पुत्र होने का उपाय बतलाएँ।
24
यह वार्ता सुनकर ऋषि ने थोड़ी देर के लिए नेत्र बंद किए और राजा के पूर्व जन्म का वृत्तांत जानकर कहने लगे कि यह राजा पूर्व जन्म में एक निर्धन वैश्य था। निर्धन होने के कारण इसने कई बुरे कर्म किए। यह एक गाँव से दूसरे गाँव व्यापार करने जाया करता था।
25
एक समय ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन मध्याह्न के समय वह जबकि वह दो दिन से भूखा-प्यासा था, एक जलाशय पर जल पीने गया। उसी स्थान पर एक तत्काल की ब्याही हुई प्यासी गौ जल पी रही थी।
26
राजा ने उस प्यासी गाय को जल पीते हुए हटा दिया और स्वयं जल पीने लगा, इसीलिए राजा को यह दु:ख सहना पड़ा। एकादशी के दिन भूखा रहने से वह राजा हुआ और प्यासी गौ को जल पीते हुए हटाने के कारण पुत्र वियोग का दु:ख सहना पड़ रहा है। ऐसा सुनकर सब लोग कहने लगे कि हे ऋषि! शास्त्रों में पापों का प्रायश्चित भी लिखा है। अत: जिस प्रकार राजा का यह पाप नष्ट हो जाए, आप ऐसा उपाय बताइए।
27
लोमश मुनि कहने लगे कि श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी को जिसे पुत्रदा एकादशी भी कहते हैं, तुम सब लोग व्रत करो और रात्रि को जागरण करो तो इससे राजा का यह पूर्व जन्म का पाप अवश्य नष्ट हो जाएगा, साथ ही राजा को पुत्र की अवश्य प्राप्ति होगी।
28
लोमश ऋषि के ऐसे वचन सुनकर मंत्रियों सहित सारी प्रजा नगर को वापस लौट आई और जब श्रावण शुक्ल एकादशी आई तो ऋषि की आज्ञानुसार सबने पुत्रदा एकादशी का व्रत और जागरण किया। इसके पश्चात द्वादशी के दिन इसके पुण्य का फल राजा को दिया गया। उस पुण्य के प्रभाव से रानी ने गर्भ धारण किया और प्रसवकाल समाप्त होने पर उसके एक
29
बड़ा तेजस्वी पुत्र उत्पन्न हुआ।
30
इसलिए हे राजन! इस श्रावण शुक्ल एकादशी का नाम पुत्रदा पड़ा।
31
अत: संतान सुख की इच्छा हासिल करने वाले इस व्रत को अवश्य करें।
32
इसके माहात्म्य को सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है और इस लोक में संतान सुख भोगकर परलोक में स्वर्ग को प्राप्त होता है। ॥ जय श्री हरि ॥

Meaning & Translation

Verse 1
King Yudhishthir asked, 'O Lord! You have shown great kindness by narrating the glory of Safala Ekadashi. Now, please tell me the name of the Ekadashi that falls on the bright fortnight of Paush month, what is its method, and which deity is worshipped on it?'
Verse 2
Lord Shri Krishna, the beloved of devotees, said, 'O King! The name of this Ekadashi is Putrada Ekadashi. On this day, Lord Narayana is worshipped. In this moving and non-moving world, there is no other fast equal to the Putrada Ekadashi Vrat. By its merit, a person becomes an ascetic, learned, and wealthy. I will narrate a story about it, so listen carefully.'
Verse 3
In a city named Bhadravati, there lived a king named Suketuman. He had no son. His wife's name was Shaivya. She was always worried because she was childless. The king's ancestors also used to receive offerings (pind) with sorrow, wondering who would offer them pind after him. The king found no satisfaction in brothers, relatives, wealth, elephants, horses, kingdom, or ministers.
Verse 4
He always thought, 'Who will perform the ancestral rites (pindadaan) for me after my death? How will I be able to repay the debts to my ancestors and gods without a son? A house without a son always remains dark. Therefore, one should strive for the birth of a son.'
Verse 5
Blessed is the person who has seen the face of a son. Such a person attains fame in this world and peace in the afterlife, meaning both their worlds are improved. It is through the deeds of previous births that one obtains a son, wealth, and other blessings in this life. The king remained engrossed in such worries day and night.
Verse 6
At one point, the king decided to give up his body, but considering suicide a great sin, he did not do so. One day, while contemplating thus, the king mounted his horse and set off for the forest, observing the birds and trees.
Verse 7
He saw deer, tigers, boars, lions, monkeys, snakes, and all sorts of animals roaming in the forest. Elephants were moving among their calves and female elephants. In this forest, jackals were howling in their harsh voices in some places, and owls were hooting in others. Seeing the scenes of the forest, the king became lost in thought.
Verse 8
In this way, half the day passed. He began to wonder, 'I have performed many yagnas, and I have satisfied Brahmins with delicious food, yet I have received sorrow. Why?'
Verse 9
The king became extremely distressed by thirst and began to wander here and there in search of water. At a short distance, the king saw a lake. Lotuses bloomed in that lake, and cranes, swans, crocodiles, etc., were frolicking. Around that lake, hermitages of sages were built.
Verse 10
At that very moment, the king's right limbs began to twitch (an auspicious omen). Considering it a good omen, the king dismounted his horse, bowed respectfully to the sages, and sat down. Seeing the king, the sages said, 'O King! We are extremely pleased with you. Tell us what your wish is.'
Verse 11
The king asked, 'O great sages, who are you, and why have you come here? Please tell me.' The sages replied, 'O King! Today is Putrada Ekadashi, the giver of progeny. We are the Vishwadevas, and we have come to bathe in this lake.'
Verse 12
Hearing this, the king said, 'O great sages, I also have no children. If you are pleased with me, please grant me the boon of a son.' The sages said, 'O King! Today is Putrada Ekadashi. You must observe this fast, and by the grace of God, you will surely have a son in your house.'
Verse 13
Hearing the words of the sages, the king observed the Ekadashi fast on that very day and broke it on Dwadashi. After this, he bowed to the sages and returned to his palace. After some time, the queen conceived, and after nine months, a son was born to them. That prince became extremely brave, famous, and a protector of his subjects.
Verse 14
Shri Krishna said, 'O King! For the attainment of a son, one should observe the fast of Putrada Ekadashi. A person who reads or listens to this glory ultimately attains heaven.'
Verse 15
Yudhishthira said, 'O Lord! I have heard the detailed description of Kamika Ekadashi of the Krishna Paksha of Shravan month. Now, please tell me the name of Shravan Shukla Ekadashi, the method of observing its fast, and its glory.' Madhusudan (Lord Vishnu) replied, 'The name of this Ekadashi is Putrada Ekadashi. This Ekadashi is also known as Pavitra Ekadashi.'
Verse 16
A person observing the Putrada Ekadashi fast must listen to the story of Shravan Putrada Ekadashi Vrat after the worship; by doing so, the fast is completed, and desires are fulfilled. Now, listen to its story peacefully. Merely listening to it yields the fruit of a Vajapeya Yajna.
Verse 17
At the beginning of the Dvapara Yuga, there was a city named Mahishmati, where a king named Mahijit ruled. However, being childless, the king did not find his kingdom enjoyable. He believed that for someone without offspring, both this world and the afterlife are sorrowful.
Verse 18
To obtain the happiness of a son, the king tried many remedies, but he did not get a son. Seeing old age approaching, the king called the representatives of his subjects and said: 'O people! There is no wealth in my treasury acquired unjustly. Nor have I ever snatched the wealth of gods or Brahmins. I have not taken anyone else's trust, and I have nurtured my subjects like my own children. I have punished offenders like sons and relatives. I have never hated anyone. I have treated everyone equally. I always worship the virtuous. Despite ruling righteously in this manner, I have no son. Therefore, I am suffering greatly; what is the reason for this?'
Verse 19
To ponder over King Mahijit's words, the ministers and representatives of the subjects went to the forest. There, they met many great sages and ascetics. They kept searching for a supreme ascetic sage to fulfill the king's noble wish.
Verse 20
In one ashram, they saw the great sage Lomash Muni, who was extremely ancient, a knower of Dharma, a great ascetic, one whose mind was absorbed in the Supreme Being, who fasted, had conquered his senses, controlled his self, conquered anger, knew the profound elements of Sanatan Dharma, and was knowledgeable in all scriptures. A single hair would fall from his body only after the passing of an entire Kalpa (eon).
Verse 21
Everyone went and bowed to the sage. Seeing them, the sage asked, 'For what reason have you come? Undoubtedly, I will do good for you. My birth is solely for the welfare of others; do not doubt this.'
Verse 22
Hearing such words from Lomash Rishi, everyone said: 'O Great Sage! You are more capable than Brahma in knowing our concerns. Therefore, please remove our doubt. The righteous King Mahijit of Mahishmati Puri nurtures his subjects like his own children. Yet, he is sorrowful due to being childless.'
Verse 23
They further said, 'We are his subjects. Therefore, we are also saddened by his sorrow. With your darshan (sight), we have full faith that our trouble will surely be removed, because merely seeing great personalities removes many difficulties. Now, please kindly tell us the remedy for the king to have a son.'
Verse 24
Hearing this conversation, the sage closed his eyes for a while and, knowing the account of the king's previous birth, began to say that this king was a poor Vaishya in his previous birth. Due to being poor, he committed several bad deeds. He used to travel from one village to another for trade.
Verse 25
One time, on the Dwadashi of the Shukla Paksha in the month of Jyeshtha, at noon, while he had been hungry and thirsty for two days, he went to a reservoir to drink water. At the same spot, a recently calved, thirsty cow was drinking water.
Verse 26
The king removed that thirsty cow while it was drinking water and started drinking himself. That is why the king had to endure this sorrow. By remaining hungry on Ekadashi, he became a king, but due to removing the thirsty cow while it was drinking water, he is suffering the sorrow of separation from a son. Hearing this, everyone said, 'O Sage! The scriptures also mention atonement for sins. Therefore, please tell us a remedy by which the king's sin may be destroyed.'
Verse 27
Lomash Muni said that on the Ekadashi of the Shukla Paksha of Shravan, which is also called Putrada Ekadashi, if all of you observe a fast and keep vigil at night, then the king's sin from his previous birth will surely be destroyed, and the king will certainly be blessed with a son.
Verse 28
Hearing such words from Lomash Rishi, all the subjects, along with the ministers, returned to the city. And when Shravan Shukla Ekadashi arrived, everyone observed the Putrada Ekadashi fast and kept vigil at night as per the sage's command. Thereafter, on the day of Dwadashi, the fruit of this merit was given to the king. Due to the effect of that merit, the queen conceived, and upon the completion of the gestation period, she gave birth to a...
Verse 29
A very radiant son was born.
Verse 30
Therefore, O King! This Shravan Shukla Ekadashi was named Putrada.
Verse 31
Therefore, those who desire the happiness of progeny must observe this fast.
Verse 32
By listening to its glory, a person is freed from all sins, enjoys the happiness of progeny in this world, and attains heaven in the afterlife. || Victory to Lord Hari ||

Spiritual Benefits

Observing the Putrada Ekadashi fast helps in the attainment of a son. A person who reads or listens to the glory of this fast ultimately attains heaven, becoming ascetic, learned, and wealthy.

📜About this Katha

The Putrada Ekadashi Vrat Katha is a sacred narrative detailing the importance and benefits of observing the Putrada Ekadashi fast. This authentic story, brought to you by shyamstuti.in, recounts how King Suketuman, distressed by the absence of an heir, observed this fast as advised by sages and was blessed with a son. It emphasizes the spiritual merit gained and the fulfillment of desires, particularly for progeny, through devotion to Lord Vishnu.

Frequently Asked Questions

What is the spiritual significance of observing Putrada Ekadashi beyond seeking a child?

Beyond the desire for progeny, Putrada Ekadashi signifies a deeper spiritual yearning for fulfillment and liberation from worldly attachments. Observing the fast with devotion purifies the mind, strengthens faith in Lord Vishnu, and helps in accumulating spiritual merit (punya), leading to overall well-being, peace, and ultimately, salvation.

How does the Putrada Ekadashi Vrat connect with the concept of ancestral debt (Pitru Rina)?

The Katha highlights King Suketuman's concern about who would perform ancestral rites (pindadaan) after him, emphasizing the importance of a son in Hindu traditions for repaying Pitru Rina. Observing Putrada Ekadashi is believed to please ancestors and Lord Vishnu, helping to alleviate ancestral debts and ensure the continuity of the family lineage, thus fulfilling one's dharma towards ancestors.

What is the deeper spiritual lesson from King Suketuman's journey in the Putrada Ekadashi Katha?

King Suketuman's journey teaches the lesson of perseverance, faith, and the power of divine grace. Despite his wealth and kingdom, he found no peace without a child, illustrating that true contentment comes from fulfilling one's dharma and seeking divine intervention. His decision to seek spiritual guidance instead of resorting to self-harm underscores the importance of righteous action and unwavering faith in the face of adversity, ultimately leading to the fulfillment of his deepest desire through devotion.

Explore More Devotion