Shyam StutiShyam Stuti
Join

Raksha Bandhan Puja Vidhi Samagri 2026

Dedicated to Lord Vishnu.

Join
1
रक्षाबंधन भाई-बहनों के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार पर बहनें भाई की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए राखी बांधती हैं, और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देता है।
2
इस साल की सबसे खास बात यह है कि रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को दोपहर 1:42 बजे शुरू होगी और नौ अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन पूरे समय राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा क्योंकि इस वर्ष भद्रा रात्रि काल में ही समाप्त हो जाएगी, जिससे त्योहार पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा और शनिवार नौ अगस्त को सुबह से लेकर शाम तक कभी भी रक्षासूत्र बांधना शास्त्रोचित है।
3
इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ योग- सर्वार्थ सिद्धि योग:- यह सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। सौभाग्य योग:- यह सुबह से लेकर 10 अगस्त तक रहेगा। शोभन योग:- यह योग पर्व की महत्ता को और बढ़ा रहा है, जो 10 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त:- यह सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त:- यह दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा।
4
रक्षाबंधन के पर्व में राखी बांधने से पहले बहनें पूजा की थाली तैयार करती हैं। पूजा की थाली में 5 चीजों का होना जरूरी है। आइए जानते हैं सामग्री की लिस्ट… राखी- पूजा की थाली में राखी का होना बहुत जरूरी है। रोली- हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले तिलक लगाने की परंपरा है। तिलक लगाने के लिए रोली की आवश्यकता होती है। चावल- तिलक लगाने के बाद माथे पर चावल भी लगाया जाता है। इसको अक्षत भी कहते हैं। रक्षाबंधन के दिन पूजा की थाली में चावल जरूर रखें। आरती के लिए दीपक- रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की आरती भी उतराती हैं। आरती उतारने के लिए दीपक की जरूरत होगी, इसलिए पूजा की थाली में दीपक को जरूर रखें। मिठाई- रक्षाबंधन के पावन पर्व में बहनें भाई को मिठाई खिलाती हैं। पूजा की थाली में मिठाई जरूर रखें।
5
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन एक बहुत ही खास भारतीय पर्व है जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना करती हैं. वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनका हमेशा ख्याल रखने का वचन देते हैं. यह त्योहार सावन के महीने में आता है, जो बारिश का मौसम होता है और पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. राखी बांधने की परंपरा बहुत पुरानी है और इसके पीछे कई कहानियां और लोककथाएं भी जुड़ी हुई हैं. हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है.
6
रक्षाबंधन के पूजन की प्रक्रिया से अधिक जरूरी है रक्षाबंधन की थाली, जिसमें आरती और टीका करने के लिए सभी सामग्री सजाई जाती है. इस थाली का उपयोग भाई की आरती उतारने और उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए किया जाता है, जो इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. तो चलिए जानते हैं कि रक्षाबंधन की थाली में कौन कौन सी पूजन सामग्री शामिल होनी चाहिए.
7
रक्षाबंधन की पूजन सामग्री (Raksha Bandhan 2025 Pujan Samagri) रक्षाबंधन की पूजा के लिए सबसे पहले एक थाली तैयार करें. उस थाली में राखी के साथ-साथ अन्य पूजन सामग्री भी रखी जाती है. पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामग्री है राखी. इसके अलावा, थाली में कलश, नारियल, सुपारी, रोली, चंदन, अक्षत, दही, राखी और मिठाई रखें और घी का दीपक जलाएं. साथ ही, मिठाई या चॉकलेट जरूर रखनी चाहिए. मिठाई का महत्व इसलिए है, क्योंकि राखी बांधने के बाद भाई-बहन मिठाई खाते हैं जिसे खुशियों का प्रतीक माना जाता है. पूजा के लिए दीपक, अगरबत्ती और फल भी रखे जाते हैं.
8
रक्षाबंधन पूजन विधि (Raksha Bandhan 2025 Pujan Vidhi) रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करें. पूजा के बाद राखी बांधने के लिए आवश्यक सामग्री इकट्ठा करें और एक साफ थाली में सजाएं. सबसे पहले भगवान को राखी अर्पित करें और फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा में बैठाकर तिलक लगाएं, राखी बांधें और आरती उतारें. इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं और आशीर्वाद लें. इस दौरान भाई-बहन दोनों का सिर ढका होना चाहिए.
9
रक्षाबंधन : कैसे मनाएं पर्व, संपूर्ण विधि, मंत्र और कथा रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का ऐसा रत्न है जिसकी रश्मियों में सुंदर रिश्ते झिलमिलाते हैं। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इसे आमतौर पर भाई-बहनों का पर्व मानते हैं लेकिन, अलग-अलग स्थानों एवं लोक परम्परा के अनुसार अलग-अलग रूप में रक्षाबंधन का पर्व मानते हैं।
10
वैसे इस पर्व का संबंध रक्षा से है। जो भी आपकी रक्षा करने वाला है उसके प्रति आभार दर्शाने के लिए आप उसे रक्षासूत्र बांध सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने रक्षा सूत्र के विषय में युधिष्ठिर से कहा था कि रक्षाबंधन का त्योहार अपनी सेना के साथ मनाओ इससे पाण्डवों एवं उनकी सेना की रक्षा होगी। श्रीकृष्ण ने यह भी कहा था कि रक्षा सूत्र में अद्भुत शक्ति होती है।
11
रक्षाबंधन से संबंधित अनेक कथाएं हैं।
12
रक्षा बंधन पर्व मनाने की विधि : रक्षा बंधन के दिन सुबह भाई-बहन स्नान करके भगवान की पूजा करते हैं। इसके बाद रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलकर थाल सजाते हैं। इस थाल में रंग-बिरंगी राखियों को रखकर उसकी पूजा करते हैं फिर बहनें भाइयों के माथे पर कुमकुम, रोली एवं अक्षत से तिलक करती हैं।
13
इसके बाद भाई की दाईं कलाई पर रेशम की डोरी से बनी राखी बांधती हैं और मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराती हैं। राखी बंधवाने के बाद भाई बहन को रक्षा का आशीर्वाद एवं उपहार व धन देता है। बहनें राखी बांधते समय भाई की लम्बी उम्र एवं सुख तथा उन्नति की कामना करती है।
14
इस दिन बहनों के हाथ से राखी बंधवाने से भूत-प्रेत एवं अन्य बाधाओं से भाई की रक्षा होती है। जिन लोगों की बहनें नहीं हैं वह आज के दिन किसी को मुंहबोली बहन बनाकर राखी बंधवाएं तो शुभ फल मिलता है। इन दिनों चांदी एवं सोनी की राखी का प्रचलन भी काफी बढ़ गया है। चांदी एवं सोना शुद्ध धातु माना जाता है अतः इनकी राखी बांधी जा सकती है लेकिन, इनमें रेशम का धागा लपेट लेना चाहिए।
15
येन बद्धो बलिः राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
16
रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व : भाई-बहनों के अलावा पुरोहित भी अपने यजमान को राखी बांधते हैं और यजमान अपने पुरोहित को। इस प्रकार राखी बंधकर दोनों एक दूसरे के कल्याण एवं उन्नति की कामना करते हैं। प्रकृति भी जीवन के रक्षक हैं इसलिए रक्षाबंधन के दिन कई स्थानों पर वृक्षों को भी राखी बांधी जाती है। ईश्वर संसार के रचयिता एवं पालन करने वाले हैं अतः इन्हें रक्षा सूत्र अवश्य बांधना चाहिए।
17
रक्षाबंधन की कथा : रक्षाबंधन कब प्रारम्भ हुआ इसके विषय में कोई निश्चित कथा नहीं है लेकिन जैसा कि भविष्य पुराण में लिखा है, सबसे पहले इन्द्र की पत्नी ने देवराज इन्द्र को देवासुर संग्राम में असुरों पर विजय पाने के लिए मंत्र से सिद्ध करके रक्षा सूत्र बंधा था। इस सूत्र की शक्ति से देवराज युद्ध में विजयी हुए।
18
शिशुपाल के वध के समय सुदर्शन चक्र से भगवान श्री कृष्ण की उंगली कट गई थी तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का आंचल फाड़कर श्रीकृष्ण की अंगुली पर बांध दिया। इस दिन सावन पूर्णिमा की तिथि थी।
19
भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को वचन दिया कि समय आने पर वह आंचल के एक-एक सूत का कर्ज उतारेंगे। द्रौपदी के चीरहरण के समय श्रीकृष्ण ने इसी वचन को निभाया।
20
आधुनिक समय में राजपूत रानी कर्णावती की कहानी काफी प्रचलित है। राजपूत रानी ने अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगल शासक हुमायूं को राखी भेजी। हुमायूं ने राजपूत रानी को बहन मानकर राखी की लाज रखी और उनके राज्य को शत्रु से बचाया।

Meaning & Translation

Verse 1
Raksha Bandhan is a symbol of love, trust, and protection between brothers and sisters. On this festival, celebrated on the Purnima Tithi of Shravan month, sisters tie a Rakhi wishing for their brother's long life, progress, and good health, and in return, the brother pledges to protect them throughout life.
Verse 2
The most special thing this year is that there will be no shadow of Bhadra on the Raksha Bandhan festival. This year, the Purnima Tithi of Shravan month will begin on August 8th at 1:42 PM and end on August 9th at 1:24 PM. Due to Udaya Tithi, the Raksha Bandhan festival will be celebrated on August 9th. According to the Panchang, there will be an auspicious time to tie Rakhi throughout the day because this year Bhadra will end during the night, so there will be no shadow of Bhadra on the festival, and it is scripturally appropriate to tie the sacred thread anytime from morning till evening on Saturday, August 9th.
Verse 3
This time, Raksha Bandhan has several auspicious yogas - Sarvarth Siddhi Yoga: - This will be from 5:47 AM to 2:23 PM. Saubhagya Yoga: - This will be from morning until August 10th. Shobhan Yoga: - This yoga further enhances the importance of the festival, lasting until August 10th at 2:15 PM. Brahma Muhurat: - This will be from 4:22 AM to 5:04 AM. Abhijit Muhurat: - This will be from 12:17 PM to 12:53 PM.
Verse 4
Before tying the Rakhi on the festival of Raksha Bandhan, sisters prepare a puja thali (prayer plate). It is essential to have 5 items in the puja thali. Let's know the list of items… Rakhi - It is very important to have Rakhi in the puja thali. Roli - In Hinduism, there is a tradition of applying tilak before any auspicious work. Roli is required for applying tilak. Chawal (Rice) - After applying tilak, rice is also applied on the forehead. This is also called Akshat. On Raksha Bandhan, definitely keep rice in the puja thali. Deepak for Aarti - On Raksha Bandhan, sisters also perform Aarti for their brothers. A lamp (Deepak) will be needed for performing Aarti, so definitely keep a lamp in the puja thali. Mithai (Sweets) - On the sacred festival of Raksha Bandhan, sisters feed sweets to their brothers. Definitely keep sweets in the puja thali.
Verse 5
Raksha Bandhan 2025: Raksha Bandhan is a very special Indian festival that symbolizes the unbreakable bond between brothers and sisters. On this day, sisters tie a Rakhi on their brothers' wrists and pray for their long life and happiness. Brothers, in turn, give gifts to their sisters and promise to always take care of them. This festival falls in the month of Sawan, which is the rainy season, and is celebrated with great pomp across India. The tradition of tying Rakhi is very old, and many stories and folklores are associated with it. Every year, the festival of Raksha Bandhan is celebrated on the Purnima Tithi (full moon day) of the Shukla Paksha (bright fortnight) of the Shravan month, and this year, Raksha Bandhan is being celebrated on August 9th, i.e., today.
Verse 6
More important than the Raksha Bandhan puja process is the Raksha Bandhan thali (plate), in which all the items for performing aarti and applying tilak are arranged. This thali is used for performing aarti for the brother and tying Rakhi on his wrist, which is an important part of this festival. So, let's know what puja items should be included in the Raksha Bandhan thali.
Verse 7
Raksha Bandhan Puja Items (Raksha Bandhan 2025 Puja Items) For Raksha Bandhan puja, first prepare a thali (plate). In that thali, along with Rakhi, other puja items are also kept. The most important item for puja is Rakhi. Additionally, keep a kalash (pot), coconut, supari (betel nut), roli (red powder), chandan (sandalwood paste), akshat (rice grains), dahi (curd), Rakhi, and sweets in the thali, and light a ghee lamp. Also, sweets or chocolates must be kept. Sweets are important because after tying Rakhi, brothers and sisters eat sweets, which are considered a symbol of happiness. A lamp, incense sticks, and fruits are also kept for the puja.
Verse 8
Raksha Bandhan Puja Method (Raksha Bandhan 2025 Puja Method) On the day of Raksha Bandhan, brothers and sisters should wake up early in the morning, take a bath, and wear clean clothes. After this, offer water to Surya Dev (Sun God) and perform puja in the home temple. After the puja, gather the necessary items for tying Rakhi and arrange them in a clean thali. First, offer Rakhi to God, and then seat the brother facing east or north, apply tilak, tie Rakhi, and perform aarti. After this, feed sweets to the brother and take blessings. During this, both the brother and sister should have their heads covered.
Verse 9
Raksha Bandhan: How to celebrate the festival, complete method, mantra, and story. The festival of Raksha Bandhan is such a gem of Indian culture whose rays illuminate beautiful relationships. Raksha Bandhan is celebrated on the Purnima Tithi of Shravan month. It is generally considered a festival of brothers and sisters, but according to different places and folk traditions, the festival of Raksha Bandhan is celebrated in different forms.
Verse 10
Incidentally, this festival is related to protection. You can tie a Raksha Sutra to anyone who protects you, to express gratitude towards them. Lord Shri Krishna had told Yudhishthira about the Raksha Sutra that the festival of Raksha Bandhan should be celebrated with his army, which would protect the Pandavas and their army. Shri Krishna also said that the Raksha Sutra possesses amazing power.
Verse 11
There are many stories related to Raksha Bandhan.
Verse 12
Method of celebrating Raksha Bandhan festival: On the day of Raksha Bandhan, brothers and sisters bathe in the morning and worship God. After this, they decorate a plate with roli, unbroken rice (akshat), kumkum, and a lit lamp. They place colorful rakhis in this plate and worship them. Then, sisters apply tilak on their brothers' foreheads with kumkum, roli, and akshat.
Verse 13
After this, sisters tie a rakhi made of silk thread on their brother's right wrist and sweeten his mouth with sweets. After getting the rakhi tied, the brother gives his sister blessings of protection, gifts, and money. While tying the rakhi, sisters pray for their brother's long life, happiness, and prosperity.
Verse 14
On this day, getting a rakhi tied by sisters protects the brother from ghosts, evil spirits, and other obstacles. Those who do not have sisters can make someone a 'mouth-sister' (adopted sister) and get a rakhi tied by them to receive auspicious results. Nowadays, the trend of silver and gold rakhis has also increased significantly. Silver and gold are considered pure metals, so rakhis made of them can be tied, but a silk thread should be wrapped around them.
Verse 15
By which the mighty demon king Bali was bound, by that I bind you, O Raksha (protection), do not waver, do not waver.
Verse 16
Religious significance of Raksha Bandhan: Besides brothers and sisters, priests also tie rakhi to their patrons, and patrons to their priests. In this way, by tying rakhi, both wish for each other's well-being and progress. Nature is also a protector of life, so in many places, trees are also tied with rakhi on Raksha Bandhan. God is the creator and sustainer of the world, so a protective thread must certainly be tied to Him.
Verse 17
Story of Raksha Bandhan: There is no definite story about when Raksha Bandhan began, but as written in the Bhavishya Purana, first, Indra's wife tied a protective thread, consecrated with mantras, to Devaraj Indra to achieve victory over the demons in the Devasur war. By the power of this thread, Devaraj was victorious in the battle.
Verse 18
At the time of Shishupal's slaying, Lord Shri Krishna's finger was cut by the Sudarshan Chakra. Then Draupadi tore a piece from her sari's pallu and tied it on Shri Krishna's finger. This day was the full moon of Shravan (Sawan Purnima).
Verse 19
Lord Shri Krishna promised Draupadi that when the time came, He would repay the debt of every single thread of her pallu. During Draupadi's disrobing (Cheerharan), Shri Krishna fulfilled this promise.
Verse 20
In modern times, the story of Rajput Queen Karnavati is quite famous. The Rajput Queen sent a rakhi to the Mughal ruler Humayun for the protection of her kingdom. Humayun, considering the Rajput Queen as his sister, honored the rakhi and saved her kingdom from enemies.

Spiritual Benefits

Observing Raksha Bandhan strengthens the bond of love, trust, and protection between siblings. It ensures the brother's long life, prosperity, and good health, while the sister receives a pledge of lifelong protection. The auspicious yogas present during the festival further enhance its positive effects.

📜About this Katha

Raksha Bandhan is a sacred Hindu festival celebrating the bond of love, trust, and protection between siblings. Observed on the Purnima Tithi of Shravan month, sisters tie a Rakhi on their brothers' wrists, praying for their long life, prosperity, and good health, while brothers pledge lifelong protection. This authentic knowledge about Raksha Bandhan 2026, including auspicious timings and essential puja items, is brought to you by shyamstuti.in.

Frequently Asked Questions

What is the spiritual significance of Raksha Bandhan beyond sibling love?

Raksha Bandhan symbolizes the universal bond of protection and righteousness. It reminds us of our duty to protect dharma (righteousness) and uphold moral values, extending beyond familial ties to encompass society and all beings.

How does the act of tying a Rakhi connect to ancient Vedic traditions?

The tradition of tying a sacred thread for protection dates back to Vedic times, where threads were used in rituals to invoke divine blessings and ward off evil. The Rakhi embodies this ancient practice, serving as a symbolic shield imbued with prayers for well-being and spiritual strength.

What spiritual benefits can one gain by observing Raksha Bandhan with true devotion?

Observing Raksha Bandhan with devotion fosters virtues like selfless love, commitment, and spiritual harmony. It purifies the mind, strengthens familial bonds, and invokes divine grace, leading to inner peace and a sense of collective well-being.

Explore More Devotion